Latest News

Rajasthan Divyang Free Scooty Yojana 2023 राजस्थान मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2023

Written by Learner Mahi

Rajasthan Divyang Scooty Yojana 2023, राजस्थान मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2023 के लिए Online आवेदन दिनांक 11 अप्रैल से शुरू हो गए है जिसकी अंतिम तिथि 10 मई, 2023 है। मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2023 के अंतर्गत कुल 5000 स्कूटी का वितरण किया जाना प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2023 के लिए योग्य अभ्यर्थी अपनी SSO के द्वारा आवेदन कर सकते है। आवेदन से संबंधित संपूर्ण जानकारी जैसे ऑफिशल नोटिफिकेशन, आवश्यक दस्तावेज, आवश्यक योग्यता आदि इस ब्लॉग में नीचे दी गई है।

Rajasthan Divyang Scooty Yojana 2023 Official Notification, Rajasthan Divyang Scooty Yojana Online Form Kaise Bhare, Rajasthan Divyang Scooty Yojana 2023 Apply Online Application form, मुख्यमंत्री निःशुल्क स्कूटी वितरण योजना, निःशुल्क स्कूटी योजना ऑनलाइन आवेदन कैसे करें।

Rajasthan Mukhymantri Divyang Scooty Yojana

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने “मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना – 2023” का Notification जारी कर दिया है। जिसके अंतर्गत माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा घोषणा की गई है कि कॉलेज जाने वाले सभी दिव्यांग छात्र / छात्राओं तथा रोजगार हेतु अपने कार्यस्थल पर जाने के लिए दिव्यांग युवाओं को जो पहले 2000 स्कूटी वितरण की जाती थी उसकी संख्या को इस वर्ष बढ़ाकर “मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना” के अंतर्गत 5000 कर दी गई है, यानी इस वर्ष से मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना के अंतर्गत 5000 स्कूटी का वितरण किया जाएगा।

Join WhatsApp Group

 मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन अपनी एसएसओ आईडी को लॉगइन करके “SJMS DSAP” आइकन पर जाकर कर सकते हैं। राजस्थान मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2023 के आवेदन से संबंधित संपूर्ण प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, योग्यता से संबंधित संपूर्ण जानकारी नीचे दी गई है। आवेदन करने से पहले विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एक बार ऑफिशल नोटिफिकेशन में दी गई सभी जानकारी, योजना की पात्रता और शर्तों को अवश्य देखें।

Rajasthan Divyang Scooty Yojana 2023 Notification

राजस्थान सरकार बजट वर्ष 2023-24 की घोषणा संख्या 73 के अन्तर्गत मुख्यमंत्री निःशुल्क स्कूटी वितरण योजना, वित्तीय वर्ष 2023-24 हेतु विशेष योग्यजनों से आवेदन आमंत्रित किये जाने है। अभ्यर्थी अपने आवेदन दिनांक 11.04.2023 से दिनांक 10.05.2023 तक ऑनलाईन S.S.O Portal माध्यम से कर सकते हैं। मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2023 के अंतर्गत कुल 5000 स्कूटी का वितरण किया जाना प्रस्तावित है। राजस्थान मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2023 का ऑफिशल नोटिफिकेशन नीचे उपलब्ध करवा दिया है।

Rajasthan Divyang Scooty Yojana 2023 Application Fee

राजस्थान दिव्यांग स्कूटी योजना 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन का कोई शुल्क नहीं रखा गया है, राजस्थान दिव्यांग स्कूटी योजना 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन एसएसओ आईडी के माध्यम से निःशुल्क होगा।

Rajasthan Divyang Scooty Yojana 2023 Required Documents

राजस्थान दिव्यांग स्कूटी योजना 2023 के ऑनलाइन आवेदन से संबंधित आवश्यक दस्तावेजों की सूची नीचे उपलब्ध करवाई जा रही है। इसके अतिरिक्त किसी भी जानकारी के लिए नीचे दिए गए ऑफिशियल नोटिफिकेशन को एक बार अवश्य देखें।

  1. आधार कार्ड की स्वप्रमाणित प्रति
  2. कक्षा 10 की अंक तालिका की स्वप्रमाणित प्रति
  3. आय प्रमाण पत्र
  4. जन आधार की स्वप्रमाणित प्रति
  5. आयु प्रमाण पत्र ( आवेदन की तिथि से 6 महीने से अधिक पुराना नहीं होना चाहिए )
  6. नि:शक्तता प्रमाण पत्र
  7. नियमित अध्ययनरत होने का प्रमाण पत्र
  8. रोजगार का प्रमाण पत्र
  9. आवेदक का फोटो ( विकलांगता प्रदर्शित करते हुए )
  10. मूलनिवास की स्वप्रमाणित प्रति
  11. ड्राइविंग लाइसेंस की स्वप्रमाणित प्रति
  12. शपथ पत्र

Mukhymantri Divyang Scooty Yojana 2023 Eligibility Criteria

राजस्थान दिव्यांग स्कूटी योजना 2023 के लिए पात्रता इस प्रकार रखी गई है।

  1. अभ्यर्थी राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए।
  2. अभ्यर्थी न्यूनतम 40% या उससे अधिक निशक्त होना चाहिए।
  3. अभ्यर्थी स्वयं या माता-पिता की वार्षिक आय ₹ 2 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  4. दिव्यांग अभ्यर्थी के पास ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है।
  5. योजना का लाभ गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों को दिया जाएगा।
  6. दिव्यांग व्यक्ति के पास पहले से कोई दो पहिया, तीन पहिया या चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए।
  7. राष्ट्रीय युवा नीति 2014 के आधार पर पहली प्राथमिकता 18 वर्ष से 29 वर्ष आयु वर्ग के विशेष योग्यजनों को दी जाएगी।
  8. योजना के अंतर्गत कुल निर्धारित स्कूटियों में से शेष उपलब्ध होने की स्थिति में द्वितीय वरीयता में 45 वर्ष तक की आयु के विशेष योग्यजन आवेदकों को सम्मिलित किया जायेगा।

How to Fill Rajasthan Divyang Scooty Yojana Online Form 2023

राजस्थान दिव्यांग स्कूटी योजना 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया STEP by STEP नीचे दी गई है। आवेदन करने के लिए नीचे दी गई प्रक्रिया का अनुसरण करके आप स्वयं इसका आवेदन कर सकते हैं।

  • STEP-1 : SSO की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपनी एसएसओ आईडी को लॉग-इन करना है।
  • STEP-2 : एसएसओ आईडी लॉगिन करने के पश्चात क्विक सर्च में “SJMS DSAP” सर्च करके “SJMS DSAP” आइकन पर क्लिक करना है।
  • STEP-3 : “SJMS DSAP” को Open करने के पश्चात “CM DISABLED SCOOTY YOJNA” आइकॉन पर क्लिक करके ओपन करना है।
  • STEP-4 : पूछी गई सभी जानकारी जैसे PERSONAL INFORMATION, JAN AADHAR, SPECIALLY ABLED CATEGORY व BANK DETAILS  सही-सही भरनी है।
  • STEP-5 : योजना से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज को अपलोड करने के पश्चात आवेदन को FINAL SUBMIT कर देना है।
  • STEP-6 : आवेदन फॉर्म भरने के बाद इसका प्रिंट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लेना है।

राजस्थान दिव्यांग स्कूटी योजना 2023 से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण दिनांक एवं लिंक्स नीचे दी जा रही है।

Application Begin 11 April, 2023
Last Date for Apply Online10 May, 2023
Apply Online FormClick Here
Download NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here
Join WhatsApp GroupClick Here
Join Telegram ChannelClick Here
Check All Latest UpdateClick Here

मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना लास्ट डेट कब है ?

राजस्थान मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना के ऑनलाइन फॉर्म की अंतिम तिथि 10 May, 2023 है।


मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना में क्या क्या डॉक्यूमेंट चाहिए ?

मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज :-
1. आधार कार्ड
2. जन आधार
3. आय प्रमाण पत्र
4. मूल निवास प्रमाण पत्र
5. निशक्तता प्रमाण पत्र
6. शपथ पत्र
7. ड्राइविंग लाइसेंस
8. कक्षा 10 की अंकतालिका

About the author

Learner Mahi

Leave a Comment